मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कठिन हालातों में निरमित सिंह की बड़ी सफलता, ICSE बोर्ड में 96.8% अंक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के संत जेवियर स्कूल के छात्र निरमित सिंह ने ICSE बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने घर बदलने और अन्य पारिवारिक परिस्थितियों के बीच भी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान बनाए रखा। उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

बिना ट्यूशन के पाई सफलता

निरमित की इस सफलता में उनकी मां रिंकी सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के खुद मार्गदर्शन देकर उन्हें पढ़ाया। उनके पिता राम सिंह समाजसेवी और व्यवसायी हैं।

यह भी पढ़ें: पलामू में हत्या के मामले में सख्त सजा: तालाब विवाद में गोली मारने वाले को उम्रकैद

परिवार और शहर का बढ़ाया मान

निरमित सिंह, रांची के पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के पोते हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है। निरमित की सफलता यह दिखाती है कि कठिन हालात भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकते।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-murder-case-life-imprisonment-pond-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment