रांची के कई इलाकों में आज घंटों बिजली रहेगी बंद, देखें फीडरवार पूरी लिस्ट

Meenu | August 23, 2026 | 10:28 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में 23 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं को कई इलाकों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों और सब-स्टेशनों में निर्धारित काम के चलते कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कटौती अलग-अलग समय पर होगी। कुछ इलाकों में दो घंटे, जबकि अनगड़ा फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास, रुढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक, नया टोली और आसपास के इलाकों में इसका असर रहेगा। चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी क्षेत्र प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें : बैंकॉक में उन्नत एंडोस्कोपी तकनीक पर रांची के डॉ जयंत घोष ने साझा किया अपना अनुभव, मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

कुच्चू फीडर में 10:30 से 12:30 बजे तक कटौती

कुच्चू फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुच्चू कामता, हँडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जया बेड़ा इलाके में बिजली कटौती का असर रहेगा। चाय बगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चाय बगान क्षेत्र प्रभावित होंगे। पिस्का फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छादाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग इलाके में बिजली बंद रहेगी। सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। भूसुर, डटमा, चाडू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली क्षेत्र प्रभावित होंगे।

गोंदलीपोखर, प्लांडू और रामपुर फीडर में तीन घंटे कटौती

गोंदलीपोखर, प्लांडू और रामपुर फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, टूटकी, बंता, पतराहातु, बंसिया, झावरी, सिंहपुर, कुटरू और हलमाद समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। अनगड़ा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है। हेसल, बाह्य फल एंट्री गेट के आसपास के इलाके सहित संबंधित क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। चडरी सब-स्टेशन में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान द्वारिका हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

रांची में बिजली कटौती को लेकर पहले से कर लें तैयारी

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान लोगों को परेशानी से बचने के लिए मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, पानी की जरूरत और बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती शुरू होने से पहले पूरे कर लेना बेहतर रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें