मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, आज शाम 4:30 बजे खुलेगी ट्रेन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची से पटना जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे ने आज 29 मई 2026 को चलने वाली ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, लिंक रेक देर से पहुंचने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेगी।

अब शाम 4:30 बजे खुलेगी ट्रेन

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पहले दोपहर 2:25 बजे रांची रेलवे स्टेशन से खुलने वाली थी, लेकिन अब यह ट्रेन 2 घंटे 05 मिनट की देरी से यानी शाम 4:30 बजे रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का अपडेटेड समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में बड़ा हादसा: नदी की तेज धारा में बह गईं एक ही परिवार की तीन बच्चियां, गांव में मातम

https://samacharpost.live/2026/05/gopalganj-three-girls-swept-away-in-gandak-river-sdrf-ndrf-rescue-operation/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment