मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मिली धमकी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद कारोबारी और उनके परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित कारोबारी के अनुसार, मंगलवार को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी बरियातू थाना पुलिस को दी। कारोबारी ने बताया कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे हुए थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर दोबारा व्हाट्सऐप कॉल आया।

खुद को प्रिंस खान बताकर मांगी रंगदारी

आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान का सहयोगी या स्वयं प्रिंस खान बताते हुए एक सप्ताह के भीतर 1 करोड़ रुपये पहुंचाने को कहा। साथ ही रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। कारोबारी का कहना है कि कॉल करने वाले ने उनके परिवार, वाहन और दैनिक गतिविधियों से जुड़ी कई जानकारियां भी साझा कीं। इससे उन्हें आशंका है कि उनकी रेकी कराई गई है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मामले को गंभीरता से लेते हुए बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान, उसके लोकेशन और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: JPSC ने मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों में किया बदलाव, अब 21 से 23 जुलाई तक होगी परीक्षा

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी वास्तव में किसी संगठित गिरोह की ओर से दी गई है या किसी ने गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर जांच तेज कर दी है और जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment