Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को रखरखाव और तकनीकी कार्यों के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि अलग-अलग फीडरों में मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है।
टाटीसिलवे-हेसल फीडर में दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद
टाटीसिलवे-हेसल फीडर से जुड़े टाटी बस्ती, मिश्राटोली, मासू, हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी, गेल इंडिया, उलातु, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझलाटोली और टाटी भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।बड़गाईं फीडर के अंतर्गत आने वाले टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी और बड़गाईं इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं न्यू मोरहाबादी फीडर के पार्क/प्राइम होटल के समीप स्थित गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें : झारखंड-यूपी में विवादों में TDPL, परीक्षा धांधली और भाई-भतीजावाद के आरोप; लखनऊ कार्यालय सील
बरियातू, लालपुर और कृष्णापुरी फीडर भी रहेंगे प्रभावित
आरके मिशन फीडर से जुड़े विशाल मेगा मार्ट और बरियातू क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। पावर हाउस फीडर के अंतर्गत लालपुर स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में भी इसी समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा कृष्णापुरी फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक और राम मंदिर फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है।

अयोध्यापुरी और ओरमांझी क्षेत्र में भी असर
अयोध्यापुरी फीडर की 11 केवी लाइन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। वहीं एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओरमांझी-1 फीडर के तहत हरचंदा, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू एजेंसी, पंचरत्न तथा इरबा आई हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा न्यू शाहदेव नगर के कटहल मोड़ इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने कहा है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

