मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची KVIC घोटाला: 3.89 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में 6 आरोपियों पर ED की चार्जशीट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) रांची से जुड़े 3.89 करोड़ रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट रांची स्थित पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) की विशेष अदालत में पेश की गई है। चार्जशीट में KVIC रांची के तत्कालीन कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार, सीनियर कार्यपालक अधिकारी (प्रशासन एवं एचआर) अमन कुमार, शाहिल, प्रिया, बिनोद कुमार बैठा और बंकु निषाद को आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :रिवर व्यू रिजॉर्ट पर जांच का दायरा बढ़ा: उगाही के साथ अवैध गतिविधियों के संकेत, संचालक ने आरोपों को नकारा

CBI जांच से खुला मामला

इस घोटाले की शुरुआत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी से हुई थी। 2016 से 2018 के बीच हुए इस मामले में आंतरिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद केस CBI को सौंपा गया था। जांच में पाया गया कि तत्कालीन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर साजिश के तहत सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।

फर्जी कंपनी के जरिए घोटाला

ED की जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक फर्जी कंपनी बनाई। यह कंपनी नकली कॉरपोरेट आइडेंटिफिकेशन नंबर (CIN) के आधार पर संचालित की जा रही थी। इस कंपनी के जरिए खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मिले करीब 3.89 करोड़ रुपये बिना किसी काम के निजी खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने रिश्तेदारों के बैंक खातों और साइन किए हुए ब्लैंक चेक का इस्तेमाल किया। इन खातों में पैसों को घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई, जिससे काले धन को सफेद बनाया जा सके।

1.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर रांची के ओरमांझी इलाके में जमीन खरीदी। रजिस्ट्री के दौरान जमीन की कीमत कम दिखाकर असली लेन-देन छिपाने की कोशिश की गई। ED इससे पहले भी इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। छापेमारी और जांच के दौरान अब तक कुल 1.02 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें बैंक खातों की राशि और ओरमांझी स्थित भूखंड शामिल हैं।

अदालत में चलेगी सुनवाई

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष अदालत में होगी। जांच एजेंसी के मुताबिक यह पूरा घोटाला सुनियोजित तरीके से किया गया और इसमें कई लोगों की मिलीभगत थी।

https://samacharpost.live/2026/03/prince-khan-extortion-network-river-view-resort-medininagar-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment