मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के कांके रोड पर मेडिकल दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसन नामक मेडिकल दुकान में बीती देर रात अचानक आग लग गई। दुकान बंद होने के बाद धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी।

देर रात धुएं से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें: नववर्ष से पहले गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया विधि-व्यवस्था का जायजा

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदार और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी सभी दवाइयां जलकर नष्ट हो चुकी थीं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आकलन में इस आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/giridih-new-year-police-sp-security-review-vehicle-checking/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment