मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जज कॉलोनी के सामने डिवाइडर से टकराई कार, बड़ा हादसा टला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जज कॉलोनी के सामने एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चलती कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में एक परिवार सवार था। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें :पलामू में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

जांच में जुटी पुलिस

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/palamu-japla-chhatarpur-road-fatal-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment