मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में HEC की जमीन पर बढ़ता अवैध कब्जा, धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची में HEC की जमीन पर बढ़ता अवैध कब्जा, धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त में HEC के आवासीय परिसर की खाली जमीन पर अवैध कब्जा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर जमीन की खरीद-फरोख्त और अवैध निर्माण खुलेआम किए जा रहे हैं, जिससे प्रशासन और HEC प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कब्जाधारियों के सामने HEC प्रबंधन लगभग लाचार नजर आ रहा है। जमीन की निगरानी और अतिक्रमण हटाने के लिए न तो कोई ठोस योजना है और न ही पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।

नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

हालांकि हाल ही में RMC ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। निगम की टीम ने पुराना विधानसभा के सामने मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर बने कई अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। इसके अलावा बाईपास सड़क के किनारे HEC की जमीन पर बने अवैध निर्माण को भी हटाया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार किशोरों की मौत, मैट्रिक परीक्षा देकर घूमने निकले थे

HEC प्रबंधन के पास संसाधनों की कमी

जानकारी के अनुसार HEC प्रबंधन के पास सुरक्षा कर्मियों की टीम होने के बावजूद जमीन की निगरानी प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि आवासीय परिसर के निरीक्षण के लिए चलने वाली गाड़ियों में ईंधन तक के लिए पर्याप्त बजट नहीं है, जिसके कारण नियमित निगरानी प्रभावित हो रही है।

करोड़ों की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन की सख्त चेतावनी

कंपनी की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर कब्जाधारी करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। निगम ने परिसर के निवासियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि कुछ व्यक्ति, फर्म और डेवलपर बिना अनुमति के निर्माण कार्य कर रहे हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जा निष्कासन) अधिनियम 1971 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस में कहा गया है कि अगर अवैध कब्जा और निर्माण नहीं रोका गया तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/chatra-piparwar-road-accident-four-teenagers-death-scorpio-bike/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment