रांची के पूर्व DC महिमापत रे के परिजनों के नाम 2 करोड़+ की जमीन खरीद की जांच शुरू

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के पूर्व उपायुक्त (DC) राय महिमापत रे के परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन खरीद का मामला सामने आया है। यह खरीद 2019–2020 के बीच की गई थी, जिसकी शिकायत आयकर विभाग को 2020 में मिली थी। आयकर विभाग की अनुशंसा पर अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दो संस्थाओं से खरीदी गई जमीन

जांच में सामने आया है कि जमीन दो बिल्डर कंपनियों से खरीदी गई M/S Pranami Builders Pvt. Ltd. (नामकुम के कुटियातु मौजा) जमीन विक्रेता विजय अग्रवाल (निदेशक), M/S Srijan Infra (तुपुदाना, रांची) जमीन विक्रेता नितेश शाहदेव के नाम है।स्थान मौजा कुल एरिया किसके नाम खरीद नामकुम कुटियातु 2 एकड़+ (अलग–अलग डीड में 10–10 डिसमिल) पूर्व DC के बच्चे व अन्य रिश्तेदार के नाम है।रांची तुपुदाना परिवार की सदस्य कुमकुम रे के नाम पर सभी जमीन खाता नंबर–62, प्लॉट नंबर–1593 से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें :मवेशी तस्करों को चाईबासा पुलिस की तीखी चोट, 11 गोवंशीय पशु बरामद

कितने रुपये में हुआ भुगतान?

नामकुम जमीन हर सेल डीड पर ₹11.40 लाख का भुगतान (10 डिसमिल प्रति डीड), तुपुदाना जमीन कुमकुम रे के नाम ₹49.57 लाख का भुगतानACB जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जमीन खरीद में उपयोग की गई राशि का स्रोत क्या था और क्या इसमें आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है।

आयकर की शिकायत के बाद बढ़ी जांच

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन DC ने अपने पद का उपयोग कर परिवार के नाम पर बड़ी संपत्ति अर्जित की। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच के बाद राज्य सरकार से कार्रवाई की अनुशंसा की गई, जिसके बाद ACB ने जांच शुरू की।

जांच के दायरे में ये बिंदु

  • संपत्ति खरीद में फंड का स्रोत
  • बाजार मूल्य से कम/अधिक मूल्यांकन
  • सरकारी पद के दौरान संपत्ति अर्जन का रिकॉर्ड
  • परिवार के सदस्यों की वित्तीय क्षमता

किनके नाम खरीदी गई कितनी जमीन

नामजमीन का विवरण
Rai Adyapat Ray (S/O Rai Mahimapat Ray)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Arnav Gupta (S/O Dr. Mayank Gupta)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Advait Amrit Gundlapudi (S/O G.V. Shashidhar)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Devina Amrit Gundlapudi (D/O G.V. Shashidhar)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Darsh Gupta (S/O Dr. Mayank Gupta)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Avya Ray (D/O Rai Mahimapat Ray)Khata 62, Plot 1593, Area – 10 Decimal
Mrs. Kumkum Ray (D/O Madho Saran Sinha)Khata 135, Plot 1014, Area – 1 Acre
Share this news

संबंधित खबरें