मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में बिजली ग्रिड से बड़ी चोरी, ट्रांसफार्मर से 1000 किलो कॉपर कॉइल गायब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के पिठोरिया इलाके में स्थित कान्दू बिजली ग्रिड से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए करीब 1000 किलो कॉपर कॉइल काटकर चोरी कर लिया। इस घटना के बाद बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह चोरी सोमवार देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। चोरों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के कान्दू स्थित सब स्टेशन में लगे 33/.4KV ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और आराम से कॉपर कॉइल काटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध कोयला जब्त

25 लाख से अधिक का नुकसान

बिजली विभाग के अनुसार, चोरी हुए कॉपर कॉइल की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। यह ट्रांसफार्मर का अहम हिस्सा होता है, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

CCTV और FSL की मदद से जांच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी चोरी किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने बिजली ग्रिड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी चोरी के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-illegal-coal-seizure-task-force-raid/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment