मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डोरंडा में कार चालक की करतूत, युवक को बोनट पर लटकाकर घुमाने का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद एक लग्जरी कार चालक पर आरोप है कि उसने एक युवक को टक्कर मारने के बाद उसे कार के बोनट पर लटकाकर शहर की सड़कों पर घुमाया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता रहा। रास्ते में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय वाहन उन पर चढ़ाने की कोशिश की। जवान बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक युवक को अपने घर तक ले गया, जहां उसे नीचे उतारकर बंधक बनाकर मारपीट करने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो पलटने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के ठिकाने तक पहुंचकर युवक को सुरक्षित मुक्त कराया। घायल और सहमे युवक को प्राथमिक सहायता दी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार को जब्त कर थाने लाया गया है।

https://samacharpost.live/2026/02/ramgarh-road-accident-tempo-overturn-man-dead-wife-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment