मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंग टंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार सभी यात्री भरनो, गुमला के निवासी थे और एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: लातेहार में दर्दनाक हादसा: कुएं से बरामद हुई मां-बेटी की लाश, पति से झगड़े के बाद हुई थीं लापता

स्थानीयों ने शुरू किया रेस्क्यू, घायलों को अस्पताल भेजा गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों में बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप सहित चार लोग शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में नजदीकी देवानिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पारस हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ट्रेलर ड्राइवर और वाहन की पहचान कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/11/lathahar-balomath-beluwa-drowning-sukhmani-devi-daughter-death-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment