मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दशम फॉल में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश, ड्रोन कैमरे से हुई सफलता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के पर्यटन स्थल दशम फॉल में पिकनिक के दौरान बह गए युवक की चार दिनों की खोजबीन के बाद मंगलवार देर शाम लाश बरामद की गई। इस सफलता में ड्रोन कैमरे की मदद से शव का पता लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोशन कुमार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी था। वह बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में काम करता था और कंपनी ने उन्हें रांची के रवि स्टील में इंटीरियर का काम करने भेजा था। रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए रोशन कुमार दशम फॉल गया। वह लगभग एक किलोमीटर ऊपर जंगल की ओर नहाने गया, तभी उसका पैर फिसला और तेज बहाव में बहते हुए वह दूर चला गया।

ड्रोन कैमरे की मदद से खोजबीन में सफलता

चार दिनों तक जारी खोजबीन में बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव और सीओ हंस हेम्ब्रम लगातार मौके पर मौजूद रहे। तेज बहाव और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सर्च टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से शव का पता लगाया और उसे बरामद किया।

यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव 2025: RLM ने जारी की पहली सूची, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से उम्मीदवार

प्रशासन का अलर्ट और सावधानी

प्रशासन ने कहा कि दशम फॉल और अन्य जलप्रपातों पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। पिकनिक या नहाने जाते समय नदी और झरने के तेज बहाव को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

https://samacharpost.live/2025/10/bihar-election-2025-rlm-first-candidate-list-nda/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment