चुटिया में दर्दनाक हादसा: बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का चक्का युवक की कमर के ऊपर से गुजर गया, जिसके बाद उसकी स्थिति नाजुक हो गई। घायल युवक को तुरंत RIMS ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया है।

24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा

रांची में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे पहले सोमवार देर शाम, नशे में धुत्त एक कार ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आज की घटना को मिलाकर यह 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा है।

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें रद्द, 10 दिसंबर से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू- देखें पूरी लिस्ट

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सी बस स्कूटी सवार को कुचलकर फरार हुई। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बस और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें