मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लैंड स्कैम का आरोपी पुनीत अग्रवाल जेल में इस्तेमाल कर रहा मोबाइल

--Advertisment--

  • वायरल वीडियो से खुला जेल व्यवस्था का पोल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब कैदी विक्की भालोटिया और विधु गुप्ता का जेल में नाचते हुए वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में पुनीत अग्रवाल की मौजूदगी का दावा

वायरल वीडियो में पीछे बैठा एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करता दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान लैंड स्कैम के आरोपी पुनीत अग्रवाल के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुनीत अग्रवाल ने जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए मोटी रकम दी थी।

सबसे बड़े लैंड स्कैम का आरोपी

पुनीत अग्रवाल पर बोकारो के तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री का आरोप है। वह राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। सीआईडी ने जुलाई माह में उन्हें गिरफ्तार किया था, और अब ईडी (ED) ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रिम्स में अनुशासन पर सख्ती : न्यूरोलॉजी हेड को नोटिस, निदेशक ने खुद संभाली ओपीडी

जेल प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने जेल मेनुअल की धज्जियां उड़ा दी हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि जेल के अंदर मोबाइल कैदियों तक कैसे पहुंच रहे हैं। क्या जेल प्रशासन की मिलीभगत से कैदियों को सुविधा दी जा रही है? निरीक्षण के दौरान कभी कोई मोबाइल बरामद नहीं होता, जिससे यह शक गहराता है कि निरीक्षण से पहले कैदियों को सूचना लीक कर दी जाती है।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-hotwar-jail-inmates-dance-video-viral/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment