मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची से भोपाल और गांधीनगर के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज, प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रांची जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर जल्द सीधी ट्रेन शुरू करने की अपील की है।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग

महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची से भोपाल और गांधीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्या सिर्फ एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के यात्रियों से जुड़ी है, जो व्यापार, शिक्षा, नौकरी और चिकित्सा के लिए इन शहरों की यात्रा करते हैं।

प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र

संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश की कई राज्य राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद रांची अभी भी कुछ प्रमुख राजधानियों से सीधी रेल सेवा से वंचित है। महासभा ने बताया कि इस मांग को लेकर रांची के सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय सेठ को भी पहले ही अवगत कराया जा चुका है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की एंट्री, 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी; कई इलाकों में वज्रपात की आशंका

वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी

संगठन ने कहा कि आपात स्थिति, बीमारी या पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले लोगों, खासकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन बदलने में काफी कठिनाई होती है। इससे यात्रा न केवल लंबी होती है, बल्कि शारीरिक रूप से भी थकाऊ बन जाती है। महासभा का कहना है कि यदि रांची से भोपाल और गांधीनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होती है तो इससे यात्रियों का समय बचेगा और व्यापार, शिक्षा, रोजगार तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-monsoon-2026-heavy-rain-orange-alert-9-districts-ranchi-weather-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment