मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रघुवर दास ने दी बधाई, बोले- नई सरकार से बिहार के विकास को मिलेगी रफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बिहार में बनी नई सरकार को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव बिहार के लिए “बेहद महत्वपूर्ण” है और विकास की नई शुरुआत का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें :बिना चुनाव लड़े बने मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को RLM कोटे से मंत्रिमंडल में जगह

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को दी बधाई

रघुवर दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण पर बधाई दी। उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर भी शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सफल कार्यकाल की कामना की।

डबल इंजन सरकार से विकास को नई गति

अपने संदेश में दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की ‘डबल इंजन सरकार’ बिहार के विकास को तेज रफ्तार देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में सुशासन मजबूत होगा।आधुनिक बुनियादी ढाँचे का विस्तार होगा और विकसित भारत 2047 के संकल्प में बिहार अहम योगदान देगा

https://samacharpost.live/2025/11/deepak-prakash-appointed-minister-without-election/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment