मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

PM मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से समृद्ध यह प्रदेश साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा है। पीएम मोदी ने राज्यवासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की और कहा कि यह अवसर पूरे राज्य के लिए खुशी का पल है।

यह भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर में देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई, हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा- PM मोदी

साथ ही, प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान, विशेषकर विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई, हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।उन्होंने पूरे देश को याद दिलाया कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को हम सभी हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करते रहेंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/motipur-muzaffarpur-fire-incident-five-of-family-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment