मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहेबगंज में आज पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का 50 किमी लंबा रोड शो, दिखेगा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के बीच साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र आज एनडीए के बड़े चुनावी रोड शो का गवाह बनेगा। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सोमवार को यहां एक 50 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। रोड शो की शुरुआत दोपहर 2 बजे सोनगढ़ से होगी, जो राजेपुर, केशव चौक, नीम चौक, नवल बाबू चौक, मनाईंन, खेमकरना, एकमा, खुटाही और जाफरपुर जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए समाप्त होगा।

जनसमर्थन का महा प्रदर्शन बनेगा रोड शो

इस रोड शो को एनडीए नेताओं ने “जनसमर्थन का महा प्रदर्शन” बताया है। आयोजन स्थल पर हजारों समर्थकों के जुटने की संभावना है। पवन सिंह की लोकप्रियता और उनके गीतों की झलक से रोड शो का माहौल पूरी तरह चुनावी उत्साह में बदलने की उम्मीद है। पहली बार साहेबगंज विधानसभा में प्रचार करने उतर रहे पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का मामला: प्रसव के दौरान बेड से गिरी महिला, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

शाहनवाज हुसैन संभालेंगे राजनीतिक मोर्चा

रोड शो के दौरान शाहनवाज हुसैन जनता के बीच भाजपा की नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी राजू कुमार सिंह के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। शाहनवाज ने कहा कि साहेबगंज की जनता इस बार विकास और सुशासन के पक्ष में वोट करेगी।

साहेबगंज सीट पर कांटे की टक्कर

साहेबगंज विधानसभा में इस बार मुकाबला भाजपा के राजू कुमार सिंह और राजद के पृथ्वीनाथ राय के बीच सीधी टक्कर का है। 2020 में राजू कुमार सिंह ने यहां से शानदार जीत दर्ज की थी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का संयुक्त रोड शो भाजपा के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा दे सकता है और ग्रामीण व युवा मतदाताओं के बीच पार्टी का समर्थन बढ़ा सकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-delivery-woman-falls-from-bed-mother-baby-die/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment