Samachar Post डेस्क,पटना :राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित महावीर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की करीब छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें :व्यापक प्रचार, कड़ी मॉनिटरिंग और अधिकारियों की भागीदारी पर जोर देने का निर्देश
5 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को खबर दी। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक कई दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अग्निशमन अधिकारी गयानंद सिंह के अनुसार, आग की शुरुआत कबाड़ी दुकान से हुई, जो तेजी से फैलते हुए पास की मुर्गी की दुकान, प्लास्टिक बर्तन की दुकान, गौशाला और अन्य दुकानों तक पहुंच गई, प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

कोई हताहत नहीं, पुलिस कर रही जांच
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Reporter | Samachar Post

