मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना के 35 छठ घाटों पर 187 हाइटेक कैमरे, सुरक्षा में प्रशासन ने कसी कमर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर Patna प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस बार शहर के 35 प्रमुख घाटों पर 187 हाइटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से सीधे जुड़े होंगे। यहां से घाटों पर होने वाली हर गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें :इप्सोवा दीवाली मेला 2025 का भव्य शुभारंभ, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम

सुरक्षा व्यवस्था होगी फुलप्रूफ

प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों को रियल टाइम अलर्ट भेजा जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

व्हाट्सएप चैटबोट से मिलेगी घाटों की जानकारी

व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Patna Municipal Corporation ने एक नया व्हाट्सएप चैटबोट लॉन्च किया है। इस चैटबोट से लोग अपने नजदीकी घाट और तालाबों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, वे निगम सेवाओं की जानकारी लेने और शिकायत दर्ज करने के लिए भी इसका उपयोग कर पाएंगे।

इन घाटों पर नजर रखेगा प्रशासन

कलेक्ट्रेट घाट, महेन्द्रू घाट, काली घाट, बांस घाट, पटना कॉलेज घाट, कंगन घाट, मीनार घाट, नोजर कटरा घाट, पटिपुल घाट और जेपी सेतु घाट समेत सभी प्रमुख घाटों को निगरानी के दायरे में रखा गया है।

NIT घाट पर अस्थायी कंट्रोल रूम

भीड़भाड़ को देखते हुए NIT घाट पर एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। यहां से जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

https://samacharpost.live/2025/10/ipsowa-diwali-mela-2025-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment