मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में पानी संकट पर सख्त एक्शन: वित्त मंत्री ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :झारखंड के पलामू जिले में गहराते पेयजल संकट को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोमवार को परिसदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की और तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :धनबाद में बड़ा हादसा टला: सड़क पर गिरा 11KV बिजली तार, करंट से 3 मवेशियों की मौत

हजारों चापाकल खराब, भूजल स्तर नीचे

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिले में कुल 27,037 चापाकल हैं, जिनमें से 1,370 पूरी तरह खराब हैं। इसके अलावा 2,017 चापाकलों के राइजिंग पाइप सड़ जाने से वे भी अनुपयोगी हो गए हैं। भूजल स्तर भी 55–60 फीट नीचे पहुंच चुका है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। मंत्री ने बताया कि अनाबद्ध निधि से 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनसे खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि देने की भी बात कही गई। उन्होंने जिला प्रशासन को डीएमएफटी (DMFT) फंड के उपयोग के निर्देश भी दिए।

पंचायत स्तर पर हेल्प सिस्टम

हर पंचायत में फ्लेक्स बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें चापाकल मिस्त्री और अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे, ताकि लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकें और त्वरित समाधान हो सके। जिले में 17 चापाकल मरम्मत वाहन तैनात किए जाएंगे, जो उपकरणों के साथ मौके पर ही खराब चापाकलों को ठीक करेंगे।

420 नए चापाकल लगेंगे

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में 20 नए चापाकल लगाए जाएंगे। पलामू के 21 प्रखंडों में कुल 420 नए चापाकल लगाने की योजना है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-11kv-wire-fall-cattle-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment