मेदिनीनगर में प्याऊ का उद्घाटन, DC दिलीप शेखावत ने राहगीरों को खुद पिलाया पानी

Rupa Kumari | May 26, 2026 | 01:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पलामू जिला प्रशासन की ओर से मेदिनीनगर के छःमुहान पर प्याऊ की शुरुआत की गई। मंगलवार को पलामू उपायुक्त  दिलीप सिंह शेखावत ने प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने खुद अपने हाथों से बच्चों और राहगीरों को पेयजल पिलाया और जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें: IAS छवि रंजन ने संभाला झारखंड के खेल निदेशक का पद, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

स्वच्छता बनाए रखने की अपील

उद्घाटन कार्यक्रम में उपायुक्त ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने अपील की कि पानी पीने के बाद इस्तेमाल किए गए गिलासों को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि आसपास साफ-सफाई बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा

उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” और इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग, सेवा और स्वच्छता की भावना से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

Share this news

संबंधित खबरें