Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : झारखंड के पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मतदाता जागरूकता को लेकर एक अनोखी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गांव-गांव जाकर गीत के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी दे रहे हैं। उनकी इस अनूठी पहल को ग्रामीणों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना मिल रही है।
यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में मलेरिया का बढ़ता कहर: बच्ची समेत दो और मरीजों की मौत, पोटका CHC प्रभारी निलंबित
गीत के माध्यम से समझा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण का महत्व
अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू ग्रामीणों के बीच स्वयं गीत गाकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रक्रिया और उसके महत्व को सरल भाषा में समझा रहे हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ग्रामीणों का कहना है कि गीत के माध्यम से दी गई जानकारी उन्हें आसानी से समझ में आ रही है। पारंपरिक जागरूकता कार्यक्रमों की तुलना में यह तरीका अधिक प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे लोग SIR अभियान को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू का गीत गाकर लोगों को जागरूक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस पहल की सराहना करते हुए इसे मतदाता जागरूकता बढ़ाने का एक अभिनव और प्रभावी प्रयास बता रहे हैं।

Reporter | Samachar Post

