मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना लगभग सुबह 9 बजे, हैदरनगर हाई स्कूल के मैदान में हुई।घायल युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22) घायल का इलाज प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर अस्पताल रेफर, हालत गंभीर।

घटना का विवरण

अपराधियों ने नजदीक से फायरिंग की और गोली युवक के सीने में लगी। घटना के समय मैदान में कुछ लोग मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और नीरज को अस्पताल तक पहुँचाया। नीरज का घर मैदान के सामने है और वह अक्सर सुबह टहलने या खेल देखने आता था।

यह भी पढ़ें :झारखंड स्थापना दिवस 2025: CM हेमंत सोरेन 70 विधायक आवासों का करेंगे उद्घाटन

सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस के अनुसार वे दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस ने गश्त बढ़ा दी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-2025-cm-hemant-soren-mla-housing-inauguration/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment