Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया बायपास के पास हुए हादसे के बाद आक्रोशित परिजन शव के साथ कोलकीपाड़ा मोड़ पर धरने पर बैठ गए, जिससे पाकुड़-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।
यह भी पढ़ें : एक्शन मोड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आज से शुरू होगी विभागों की समीक्षा बैठकें; विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
घटना के बाद परिजनों ने मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के कारण कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया और मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

पुलिस ने समझाने का किया प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम समाप्त करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने तथा परिजनों से वार्ता के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Reporter | Samachar Post

