मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़: खदान मालिक ने पाट दिया सरकारी केनाल, दर्जनों किसानों की सिंचाई ठप, फसलें बर्बादी के कगार पर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ :सरकार भले ही किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही हो, लेकिन पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में एक खदान संचालक की मनमानी ने इन दावों की पोल खोल दी है। मुर्गाडांगा स्थित एम/एस जे.ज़ेड. स्टोन वर्क्स के मालिक ने सरकारी सिंचाई केनाल को मिट्टी से पाट दिया, जिससे दर्जनों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है।

सड़क बनाने के नाम पर केनाल पर कब्जा

आरोप है कि खदान तक सड़क बनाने के लिए संचालक ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया और केनाल के ऊपर ही मिट्टी डालकर रास्ता बना लिया। इसके चलते सिंचाई की पूरी व्यवस्था ठप हो चुकी है और इलाके के किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: नवंबर की किस्त जल्द खातों में होगी ट्रांसफर

किसानों का फूटा गुस्सा

ग्रामीण संतोष हेम्ब्रम और सिराजुल शेख ने बताया कि जब केनाल बना था तो खेत हरे-भरे रहते थे, लेकिन अब खदान मालिक के लालच ने हमारी फसल और भविष्य दोनों छीन लिया है। किसानों का कहना है कि सिंचाई बंद होने से धान, सब्जी सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं और प्रशासन अब तक पूरी तरह चुप है।

प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

इतने बड़े पैमाने पर सरकारी केनाल पर कब्जे के बावजूद अंचल और जिला प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का सवाल

क्या प्रशासन की आंखों पर भी खदान माफिया की मिट्टी पड़ गई है?

  • ग्रामीणों की प्रमुख मांग
  • तत्काल जांच टीम भेजी जाए
  • केनाल से अवैध मिट्टी और सड़क हटाई जाए
  • दोषी खदान संचालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो
  • सिंचाई व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए

किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है

स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक केनाल बंद होने का नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है। अगर सरकारी संसाधनों पर इसी तरह अवैध कब्जा जारी रहा तो विकास की योजनाएं जमीन पर दम तोड़ देंगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-mukhyamantri-maiyan-samman-yojana-november-installment-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment