पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Rupa Kumari | April 2, 2026 | 04:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में की गई। डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि 1 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर आ रहा है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोड़ी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति जोसिम शेख को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (लगभग 6.46 ग्राम), अनुमानित कीमत 50–60 हजार रुपये, एक सैमसंग स्मार्टफोन, एक होंडा मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका से मचा हड़कंप

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामानों को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना में केस संख्या 68/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21(b) और 22(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें