PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने नेहरू को याद किया

Rupa Kumari | November 14, 2025 | 01:37 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर वर्ष 14 नवंबर को नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है, और इस अवसर पर देशभर के विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

सोशल मीडिया पर पीएम का संदेश

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, आज हम स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मना रहे हैं। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। हम स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान और पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद करते हैं।

नेहरू का योगदान: शिक्षा, आधुनिक भारत और वैज्ञानिक सोच

नेहरू, जिन्हें बच्चों के बीच “चाचा नेहरू” के नाम से जाना जाता है, स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। आजादी के बाद उन्होंने, शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान, औद्योगिकीकरण, आधुनिकता को प्राथमिकता देकर देश की मजबूत नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच पर आधारित थे।

यह भी पढ़ें: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ट्रक अनियंत्रित, 8 की मौत- मृत ड्राइवर पर ही केस दर्ज

इतिहासकारों की राय: नेहरू की दूरदर्शिता आज भी प्रासंगिक

इतिहासकारों का कहना है कि नेहरू ने भारत को ब्रिटिश शासन से एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी नीतियों और भविष्य दृष्टि ने आधुनिक भारत की दिशा तय की।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नेहरू को याद करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। उन्होंने सभी देशवासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और नेहरू के संदेश “हमें शांति की एक पीढ़ी की आवश्यकता है” को याद किया।

Share this news

संबंधित खबरें