मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET UG News: पेपर लीक का दावा करने वाला वीडियो फर्जी, NTA ने किया खंडन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG री-एग्जाम से जुड़ा एक वायरल वीडियो, जिसमें पेपर लीक का दावा किया गया था, उसे पूरी तरह फर्जी बताया है। NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जारी बयान में कहा कि NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर फैलाया जा रहा वीडियो मनगढ़ंत और भ्रामक है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की गई थी और किसी भी प्रकार की पेपर लीक की बात पूरी तरह गलत है। NTA ने कहा कि छात्रों को भ्रमित करने या डराने के उद्देश्य से गलत जानकारी फैलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :माध्यमिक आचार्य भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, JSSC से जवाब तलब, अगली सुनवाई 30 जून को

छात्रों और अभिभावकों से अपील

एजेंसी ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें। जानकारी के अनुसार, रविवार को देशभर में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने NEET री-एग्जाम में हिस्सा लिया। इससे पहले हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी।

परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, NTA का दावा

NTA ने दोहराया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई है और किसी भी तरह की अनियमितता की खबरें निराधार हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-jssc-secondary-teacher-recruitment-case-high-court-hearing-30-june/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment