मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी: 3 मई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। रांची समेत देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और यह ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें :गुमला में प्रेम प्रसंग से तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या, महुआ पेड़ से लटका मिला शव

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छात्र कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना जरूरी है। NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

आखिरी समय की तैयारी पर दें ध्यान

अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में छात्रों के लिए यह अंतिम चरण की तैयारी का समय है। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद होगा।

https://samacharpost.live/2026/04/gumla-palkot-anup-kindo-suicide-love-affair-dispute-karanjtoli/\
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment