मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नवादा में 6 जून को रोजगार मेला, शिक्षक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : नवादा बिहार में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवादा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 6 जून को रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक सरकारी आईटीआई, नवादा परिसर में आयोजित होगी।

शिक्षक के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस रोजगार मेले में शिक्षक के कुल पांच पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में जमीन विवाद बना हत्या की वजह, विधायक नीरा यादव के चालक की गई जान

13 हजार रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 13 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ (EPF), ईंधन भत्ता और स्थानांतरण के बाद किराया सुविधा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में ही कार्य करने का अवसर मिलेगा। रोजगार कैंप में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

NCS पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि केवल राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे। जिन युवाओं का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें पहले NCS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रोजगार मेले के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/06/koderma-chitrapur-land-dispute-driver-rajkumar-yadav-murder/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment