राजधानी के बाद सपनों का शहर मुंबई में प्रदूषण विस्फोट, जारी किए गए सख्त आदेश

Samachar Post डेस्क, रांची :राजधानी दिल्ली की हवा बीते कुछ हफ्तों से बेहद खराब है। इसी बीच मुंबई के कई इलाकों में हवा अस्तर खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गया है। मझगांव, देवनार, मालाड, बोरीवली ईस्ट, नवी नगर, पवई और मुलुंड का AQI सबसे ज़्यादा है। बीएमसी ने तत्काल GRAP- 4 लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें :बेतल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एड्स दिवस रैली, जागरूकता फैलाने का संदेश

कई इलाकों का AQI 200 पार

मझगांव, देवनार, मालाड, बोरीवली ईस्ट, नवी नगर, पवई और मुलुंड का AQI सबसे ज़्यादा है। धूल, भारी ट्रॉफी और फैक्ट्री को प्रदूषण का कारण माना जा रहा है। इसी वजह से कुछ इलाको में GRAP- 4 सख्त नियम के साथ लागू किया गया है।

ज़हरीली हवा को देखते हुए 50 से ज्यादा साइटें बंद

बीएमसी ने पूरे शहर में निर्माण कार्यों को बंद करने का आदेश दिया है। 50 से ज्यादा निर्माण स्थानों और RMC प्लांट्स को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। छोटे औद्योगिक जैसे बेकरी और मार्बल कटिंग को नई तकनीक अपनाने का निर्देश दिया गया है जिससे प्रदूषण ज्यादा न हो।

बीएमसी अलर्ट

बीएमसी ने इलाके के हर वार्ड में उड़ान दस्त तैनात किए हैं। साथ ही पुलिस और GPS ट्रैकिंग वाहनों के साथ टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी निर्माण स्थल, धूलभरे इलाकों में सख्ती से GRAP- 4 के नियमों को लागू कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें