मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

MMCH गया में लापरवाही: स्ट्रेचर नहीं मिला, इलाज में देरी, पोते ने दादी को स्कूटी से पहुंचाया निजी अस्पताल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के गया स्थित MMCH में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल में समय पर इलाज और स्ट्रेचर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि महिला, जिनकी पहचान प्यारी देवी के रूप में हुई है, की हालत बिगड़ने पर उनके पोते ने उन्हें MMCH में भर्ती कराया था।

इलाज में देरी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को तुरंत इलाज नहीं मिला। डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब इलाज शुरू नहीं हुआ, तो परिजनों ने निजी अस्पताल ले जाने का फैसला किया। सबसे गंभीर बात यह रही कि मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं था। परिजनों का कहना है कि कई बार मांगने के बावजूद स्ट्रेचर नहीं मिला। आखिरकार मजबूरी में पोते ने अपनी दादी को स्कूटी पर बैठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। यह घटना अब लोगों में आक्रोश का कारण बन गई है।

वीडियो वायरल, उठे सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब बड़े अस्पताल में ऐसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं, तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

अस्पताल प्रशासन का बयान

अस्पताल अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मामला सही पाया जाता है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की अपील भी की गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment