मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, CM ने दी शुभकामनाएं

Meenu | July 16, 2026 | 04:19 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपाली रिया को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां आज अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पति गिरफ्तार; लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद

बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं दीपाली रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतना दीपाली रिया की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि झारखंड की अन्य बेटियों और उभरती हुई प्रतिभाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपाली आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा से राज्य का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

झारखंड की प्रतिभाओं को मिल रही नई पहचान

दीपाली रिया की इस उपलब्धि को राज्य की युवा प्रतिभाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। हाल के वर्षों में झारखंड की कई बेटियां विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही हैं और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

Share this news

संबंधित खबरें