मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मेगा ब्लॉक से प्रभावित हुआ रेल परिचालन, जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल में रविवार को ट्रैक नवीकरण, अनुरक्षण और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इसका असर रेल परिचालन पर व्यापक रूप से देखने को मिला। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। अचानक हुए इस बदलाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी।

यह भी पढ़ें :चाईबासा प्रकरण पर गरमाई राजनीति: अर्जुन मुंडा के समर्थन में उतरी BJP, बाबूलाल बोले- हेमंत जी, कल आप भी होंगे पूर्व

स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी के लिए भटकते रहे यात्री

जसीडीह स्टेशन पर यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर और प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भटकते नजर आए। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की स्थिति संबंधी सूचना पर्चियों के माध्यम से स्टेशन परिसर में चस्पा की गई थी, लेकिन यात्रियों का कहना था कि उन्हें समय पर और स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पहले से पर्याप्त सूचना दी जाती तो वे वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था कर सकते थे।

इलाज, परीक्षा और इंटरव्यू के लिए यात्रा कर रहे थे लोग

स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों ने बताया कि वे इलाज, प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी के इंटरव्यू और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सफर कर रहे थे। ट्रेन रद्द होने और घंटों देरी की सूचना मिलने के बाद उनकी योजनाएं प्रभावित हो गईं। कई यात्रियों को मजबूरी में बस और अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा।

कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं

मेगा ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर डाउन लाइन की ट्रेनों पर पड़ा। रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ घंटे देरी से चली। वहीं पटना-हावड़ा स्पेशल लगभग छह घंटे विलंब से पहुंची। बक्सर-टाटा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पटना-धनबाद एक्सप्रेस तीन घंटे और गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस करीब छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। अप लाइन में भी अकाल तख्त एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।

यात्रियों ने रेलवे से बेहतर व्यवस्था की मांग की

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने मांग की कि भविष्य में इस तरह के मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को समय रहते सही सूचना दी जाए और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

https://samacharpost.live/2026/05/chaibasa-controversy-bjp-supports-arjun-munda-babulal-targets-hemant/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment