Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लोकसभा की सोमवार की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में एप्रोप्रिएशन बिल 2025 पेश करेंगी। इस बिल के जरिए सरकार को चालू वित्त वर्ष में अपने तय खर्चों को पूरा करने के लिए सरकारी खजाने से धन निकालने की अनुमति मिलेगी।
एप्रोप्रिएशन बिल का उद्देश्य
वित्त मंत्री बिल पेश करने से पहले सदन से इसकी अनुमति लेंगी। यह बिल मौजूदा वित्त वर्ष में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए आवश्यक अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को मंजूरी देने से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट
वायु प्रदूषण पर चर्चा का प्रस्ताव
सत्र में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव (एडजर्नमेंट मोशन) का नोटिस दिया है। इस प्रस्ताव के जरिए राजधानी और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण पर सरकार से जवाब मांगा जा सकेगा।
लोकसभा सत्र में अहम मुद्दे
आज की कार्यवाही में एप्रोप्रिएशन बिल के अलावा बजट और जनहित से जुड़े मुद्दे चर्चा का केंद्र बने रहेंगे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

