मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खरसावां में विकास को रफ्तार, विधायक दशरथ गागराई ने की 9 पुल निर्माण की सिफारिश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत नौ उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने की मांग की है। विधायक का कहना है कि इन पुलों के निर्माण से खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :रांची सांसद के स्कूटर पर लंबित मिला ई-चालान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कई ग्रामीण इलाकों में प्रस्तावित हैं पुल

दशरथ गागराई द्वारा जिन पुलों की सिफारिश की गई है, उनमें कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत स्थित गिलुआ में जामपुड़ा नदी पर पुल और रोचोदा-डांगों के बीच जंगली नाला पर पुल शामिल हैं। इसके अलावा खूंटपानी प्रखंड के भोया-सरायकेला मार्ग पर जोंकोशासन साहेबबांध में पुल निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। खरसावां क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत में मोहनबेडा और तेलीगोडा के बीच सुरु नदी पर पुल तथा गोंडामारा और अयोध्या गांव के बीच संजय नदी पर पुल बनाने की अनुशंसा की गई है। साथ ही खेजुरदा और टांकोडीह के बीच सुरु नाला, प्रधानडीह और नंदुडीह गांव के बीच सुरु नाला, सरायकेला के जोजो और उकरी मोड़ के बीच सोना नाला तथा कमलपुर के केंदुआ और ईचाकुदर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

बरसात में कट जाता है गांवों का संपर्क

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में नदी और नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन पुलों का निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

लंबे समय से हो रही थी मांग

स्थानीय लोग लंबे समय से इन पुलों के निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले महीने विधायक दशरथ गागराई ने रोलाहातु पंचायत समेत कई इलाकों का बाइक से दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल नहीं होने से होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण की अनुशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द इन योजनाओं को मंजूरी देगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

https://samacharpost.live/2026/05/sanjay-seth-scooter-pending-echallan-ranchi-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment