मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विकेन्द्रित उत्पादन से बदलेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का चेहरा:कल्पना सोरेन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने विकेन्द्रित उत्पादन मॉडल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह व्यवस्था खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अपने संदेश में “संघे शक्ति कलियुगे” की अवधारणा का जिक्र करते हुए श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ को इसका बेहतरीन उदाहरण बताया।

महिलाओं की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बना लिज्जत पापड़

कल्पना सोरेन ने कहा कि लिज्जत पापड़ सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल ने लाखों महिलाओं को घर बैठे रोजगार देकर सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा है। उनका कहना है कि इस तरह के मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ढोरी केंद्रीय अस्पताल फिर विवादों में, ऑक्सीजन खत्म होने से रास्ते में मासूम की मौत

“डिस्ट्रिब्यूटेड प्रोडक्शन” मॉडल पर दिया जोर

विधायक ने विकेन्द्रित उत्पादन यानी “डिस्ट्रिब्यूटेड प्रोडक्शन” सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि इस मॉडल में महिलाएं अपने घर या स्थानीय स्तर पर रहकर काम कर सकती हैं। इससे वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत बनती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह उद्योग और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। साथ ही सुझाव दिया कि लिज्जत पापड़ जैसे सफल मॉडल को हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी लागू किया जाना चाहिए।

सरकार और संस्थाओं से सहयोग की अपील

कल्पना सोरेन ने सरकार, स्वयंसेवी संस्थाओं और निजी क्षेत्र से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मॉडलों को सही दिशा और समर्थन मिले, तो ग्रामीण परिवारों को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/dhori-central-hospital-child-death-oxygen-cylinder-negligence-bokaro-referral-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment