मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC में 611 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, सांख्यिकी सहायक, प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट समेत कई तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: 95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : हजारीबाग के 59 स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

आवेदन शुल्क कितना

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जबकि झारखंड के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-matric-result-action-59-schools-salary-stop/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment