JSSC आंदोलन: 7वीं बैरिकेडिंग भी पार कर आगे बढ़े छात्र, विधानसभा कूच रोकने में जुटी पुलिस

Meenu | August 10, 2026 | 12:33 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विधानसभा घेराव के लिए जुटे प्रदर्शनकारी छात्र लगातार पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने सातवीं बैरिकेडिंग भी पार कर ली है।

यह भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर के पास छात्रों का जुटान, बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश; ड्रोन से निगरानी

विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्र

सातवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों का हुजूम विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौके पर मौजूद हैं, जिससे प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है।

छात्रों को रोकने में जुटी भारी पुलिस फोर्स

प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। छात्रों की बढ़ती संख्या और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरों के जरिए प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर छात्रों में आक्रोश

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्र विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है और पुलिस उन्हें विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से रोकने में जुटी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें