मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 743 अभ्यर्थी सफल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज अफसर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) भर्ती की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में 743 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को 22 से 25 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होने वाले शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा। शारीरिक जांच का स्थान और विस्तृत कार्यक्रम आयोग बाद में जारी करेगा।

यह भी पढ़ें :गढ़वा में जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, 4 साल से बंद है विधवा पेंशन

जुलाई 2024 से चल रही है भर्ती प्रक्रिया, 170 पदों पर होगी नियुक्ति

फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2024 से जारी है। प्रारंभिक परीक्षा (PT) का आयोजन 29 जून 2025 को किया गया था, जिसमें करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बायोमैट्रिक उपस्थिति को लेकर कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया था। इसके बाद आयोग ने 3 जुलाई 2025 को मॉडल उत्तर जारी किया। बाद में संशोधित मॉडल उत्तर 26 अगस्त, 10 अक्टूबर, 13 अक्टूबर और 11 नवंबर 2025 को प्रकाशित किए गए। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 5 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें 2405 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया। जेपीएससी ने 22 और 24 जनवरी 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। मुख्य परीक्षा कुल 550 अंकों की थी, जबकि इंटरव्यू 50 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम 3 जुलाई 2026 को जारी किया गया। फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती में कुल 170 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग 79 पद, एससी 1 पद, एसटी 47 पद, बीसी-1 15 पद, बीसी-2 12 पद, ईडब्ल्यूएस 16 पद पर होगी नियुक्ति।

शारीरिक परीक्षण के मानदंड

फॉरेस्ट रेंज अफसर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एसटी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर और अन्य वर्गों के लिए 163 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों में एसटी वर्ग के लिए 145 सेंटीमीटर और अन्य वर्गों के लिए 150 सेंटीमीटर ऊंचाई जरूरी है। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment