मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा करते हुए बताया कि अभ्यर्थियों के लिए नई कटऑफ तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। सरकार के इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा, जो पहले तय कटऑफ तिथि के कारण पात्रता से बाहर हो रहे थे। नई तिथि लागू होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा में गरमाया बजट सत्र, जेल सुरक्षा से JPSC-JSSC तक सरकार से तीखे सवाल

छात्र संगठनों की अलग मांग

हालांकि छात्र संगठनों ने कटऑफ डेट अगस्त 2018 तय करने की मांग की थी। वहीं हालिया कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने वर्ष 2023 तक कटऑफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सरकार ने फिलहाल उस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है।

आवेदन तिथि बढ़ने की संभावना

जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। नई कटऑफ तिथि घोषित होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि आयोग आवेदन की तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल सके।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-vidhansabha-budget-session-jpsc-jssc-jail-security-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment