मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवा का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 13 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, 14 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने और राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

11 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाने और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 12 अक्टूबर को गढ़वा को छोड़कर राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें रांची, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, रामगढ़ और लोहरदगा समेत दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाके शामिल हैं। बारिश के साथ तेज हवा चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है।

13-14 अक्टूबर को इन इलाकों में बारिश का अनुमान

13 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। तीन दिनों तक संभावित बारिश के बाद 14 अक्टूबर से झारखंड में मौसम सामान्य होने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। वहीं, 15 और 16 अक्टूबर को भी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रांची में 29 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान

राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  • 11 अक्टूबर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 18°C
  • 12 अक्टूबर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 19°C
  • 13 अक्टूबर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 19°C
  • 14 अक्टूबर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 19°C

बारिश, तेज हवा और वज्रपात के दौरान बरतें सावधानी

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें। वज्रपात की आशंका होने पर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय चेतावनियों का पालन करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment