झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर अलर्ट जारी

Rupa Kumari | November 10, 2025 | 11:54 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से लेकर 15 नवंबर तक राज्य में ठंड का असर तेज रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है।

13 नवंबर तक कोहरा, दिन में साफ़ आसमान

मौसम केंद्र का कहना है कि 13 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

5 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

10 और 11 नवंबर को राज्य के पांच जिलों—

  • पलामू
  • गढ़वा
  • चतरा
  • लातेहार
  • गुमला
  • लोहरदगा

में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10°C तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रांची में सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जरूर देखें ताज़ा रेट

रांची में भी बढ़ेगी ठंड

राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और सूखा रहेगा, जिससे दिन और रात—दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

कहीं शीतलहर, कहीं मध्यम ठंड

पश्चिमी झारखंड और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा, जबकि देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में हल्की से मध्यम ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

राज्य में तापमान का हाल

पिछले 24 घंटे के तापमान आंकड़े, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8°C (चाईबासा), सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6°C (गढ़वा) कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। 14 और 15 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share this news

संबंधित खबरें