मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कोहरा और ठंड बढ़ा रहे परेशानी

--Advertisment--

  • तापमान में उतार-चढ़ाव, शीतलहर नहीं

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कहीं ठंड में इजाफा हुआ तो कहीं हल्की राहत महसूस की गई। हालांकि, राज्य के किसी भी हिस्से में फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना हो रहा है। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है।

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

सुबह के समय कोहरे और धुंध के कारण कई इलाकों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। डालटनगंज 300 मीटर, रांची 700 मीटर, जमशेदपुर 800 मीटर बेतला क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने से लोगों को आवागमन में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: राज्य में ठंड से राहत के संकेत, न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

ठंड से प्रभावित जनजीवन

ठंड का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दिया। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूर, किसान और छोटे दुकानदार ठिठुरते नजर आए। स्कूल और कोचिंग जाने वाले बच्चों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। शाम ढलते ही लोग जल्दी घरों में सिमट गए।

राज्य में तापमान की स्थिति

  • गुमला : न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री (राज्य में सबसे ठंडा)
  • चाईबासा : अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री
  • रांची : अधिकतम 24.4 डिग्री, न्यूनतम 10.2 डिग्री
  • डालटनगंज : अधिकतम 25.2 डिग्री, न्यूनतम 8.7 डिग्री
  • जमशेदपुर : अधिकतम 26.6 डिग्री, न्यूनतम 12.4 डिग्री

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आज भी सुबह कोहरा या धुंध बने रहने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-weather-cold-relief-minimum-temperature-increase-december/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment