मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में साफ आसमान, ठंडी हवाओं से सुहाना मौसम, दोपहर में बढ़ी गर्मी

--Advertisment--

  • रांची में न्यूनतम 15°C और अधिकतम 28°C का अनुमान, दक्षिणी जिलों में पारा 30°C के करीब

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। राजधानी रांची समेत ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग एक बार फिर हल्के स्वेटर और जैकेट पहनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी

पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। अब इसमें हल्की बढ़ोतरी हुई है और पारा 15 से 16 डिग्री के बीच पहुंच गया है। पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रात का तापमान 17 से 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। ऐसे में अब कड़ाके की ठंड जैसी स्थिति नहीं है और भारी कंबल की जरूरत लगभग खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :रांची में RPF की बड़ी कार्रवाई: 16 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दोपहर में बढ़ने लगी गर्मी

जहां सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, वहीं दोपहर की धूप लोगों को परेशान करने लगी है। दक्षिणी जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में दिन का तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंच रहा है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाने लगा है। लोगों का कहना है कि इस बार ठंड खत्म होते ही गर्मी ने तेजी से दस्तक दे दी है। आमतौर पर अप्रैल और मई को साल के सबसे गर्म महीने माना जाता है, लेकिन इस बार फरवरी के आखिर में ही तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-rpf-16kg-ganja-seized-two-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment