राज्यकर्मी अब RIMS में भी स्वास्थ्य बीमा से करा सकेंगे इलाज

Rupa Kumari | August 25, 2026 | 04:02 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब राज्यकर्मी राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रांची स्थित RIMS में भी इलाज करा सकेंगे। RIMS को योजना में Empanelled Health Care Provider के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में RIMS प्रबंधन और बीमा कंपनी TATA AIG के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में RIMS के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक सह योजना के नोडल अधिकारी समेत TATA AIG और स्वास्थ्य विभाग के JSAS के अधिकारी मौजूद रहे। RIMS प्रबंधन के अनुसार योजना के तहत इलाज शुरू करने से जुड़ी बाकी औपचारिकताएं करीब एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत RIMS में इलाज करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील कर्मचारियों को SBI देगा 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा, संविदा कर्मियों को भी मिलेगा लाभ

गंभीर बीमारियों के इलाज का मिलेगा विकल्प

RIMS के निदेशक ने कहा कि राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में RIMS के शामिल होने से सरकारी कर्मचारियों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। RIMS झारखंड का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां विभिन्न गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज की विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब योजना के लाभुकों के पास RIMS में भी बीमा के तहत इलाज कराने का विकल्प होगा। इससे सरकारी कर्मचारियों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Share this news

संबंधित खबरें