मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सामूहिक सोलर खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर: सरकार खरीदेगी बिजली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में सामूहिक सोलर खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे। रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खेतों का उपयोग सिर्फ पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीण अपनी खाली या बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :सीवान में शिक्षिका की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिला शव; पति गिरफ्तार

सरकार करेगी सीधे बिजली की खरीद

इस नई पहल के तहत ग्रामसभा के माध्यम से सामूहिक रूप से सोलर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। इनसे उत्पादित बिजली की खरीद सीधे राज्य सरकार करेगी। इससे ग्रामीणों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लिफ्ट इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता दी जा रही है। संताल परगना क्षेत्र में इस दिशा में बेहतर काम हुआ है और अब इसे अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

पंचायतों की भूमिका अहम

हेमंत सोरेन ने कहा कि गांवों के विकास में मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मजबूत पंचायत व्यवस्था ही राज्य के समग्र विकास की नींव है। मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ को एक परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पंचायतों में नवाचार, पारदर्शिता और बेहतर काम की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के जरिए सुशासन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

गांव मजबूत होंगे तो राज्य आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब गांव मजबूत हों। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

https://samacharpost.live/2026/04/siwan-teacher-murder-body-pieces-found-husband-arrested-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment